प्रकाश क्या है? WikiHow Hindi

प्रकाश क्या है?

प्रकाश एक उर्जा शक्ति है, जो सूर्य से प्राप्त होती है। ताप या गर्मी भी एक उर्जा शक्ति है, जो सूर्य से मिलती है। इस प्रकार सूर्य से दो चीजें मिलती हैं-प्रकाश, और ताप ।

प्रकाश बड़े काम का होता है। जब तक प्रकाश रहता है, दिन रहता है और जब तक प्रकाश नहीं रहता तो रात या अंधेरा हो जाता है। प्रकाश एक वह चीज है जो अंधेरे को दूर करती है। अर्थात अंधेरे के न रहने को प्रकाश कहते हैं।

Read More  धुएँ से आँखों में आँसू क्यों आ जाते हैं? WikiHow Hindi.

मनुष्य, जानवर और पेड़-पौधे प्रकाश में ही अपना काम-काज करते और फलते-फूलते हैं।

प्रकाश में मनुष्य अच्छी तरह अपना काम तो करता ही है, अच्छी तरह सांस भी लेता है। प्रकाश की किरणें मनुष्य के शरीर में घुस कर उसे स्वस्थ बनाती है।

जानवर भी प्रकाश में स्वस्थ और प्रसन्नचित रहते हैं ।

पेड़-पौधे प्रकाश में ही बढ़ते और फलते-फूलते हैं। यदि पेड़-पौधों को प्रकाश न मिले तो उनका फूलना-फलना ही बन्द नहीं हो जायेगा, सूख भी जायेंगे।

Read More  केवल पुरुष ही क्यों गंजे होते हैं? WikiHow Hindi

जिस तरह मोटर के इंजिनों में पैट्रोल, डीज़ल, कारखानों की मशीनों में बिजली और दूसरे प्रकार की मशीनों में मिट्टी का तेल तथा इसी तरह की दूसरी चीजों का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है, उसी तरह पेड़-पौधों की पत्तियों के रसोई घर में ईंधन के रूप में प्रकाश का उपयोग होता है।

पेड़-पौधों की पत्तियों अधिक-से-अधिक प्रकाश पाने के लिए ही ऊपर उठी हुई रहती हैं।

यदि पत्तियों को सूर्य का प्रकाश न मिले तो वे अपने रसोईघर में खाना नहीं पका सकतीं। खाना न पकने पर केवल पत्तियाँ ही नहीं सूख जायेंगी, बल्कि पूरा का पूरा पौधा सूख जायेगा, जल जायेगा।

Read More  कैसे पानी से हाइड्रोजन गैस को बना कर भविष्य में ऊर्जा संकट से बचा जा सकता है। WikiHow Hindi

Leave a Reply