केवल पुरुष ही क्यों गंजे होते हैं? WikiHow Hindi

केवल पुरुष ही क्यों गंजे होते हैं?

Keval purush hi kyo ganje hote hai

कुछ प्रकार का गंजापन पुरुषों को ही अधिक प्रभावित करता है। यह एक आनुवंशिक क्रिया है। गंजेपन के लक्षण गुणसूत्र पर स्थित जीन द्वारा ले जाए जाते हैं। ये गुणसूत्र प्रत्येक कोशिका के केन्द्रक में विद्यमान होते हैं और पुरुष तथा स्त्री के यौन लक्षणों के लिए उत्तरदायी हैं। कुछ जीन, जो लिंग-गुणसूत्र में नहीं होते, केवल एक विशिष्ट लिंग में ही अपना प्रभाव डालते हैं। गंजेपन के जीन ऐसे ही होते हैं। ये जीन स्त्री व पुरुष द्वारा समान रूप से वंशागत होते हैं, परन्तु दोनों लिंग में समान रूप से कार्य नहीं करते। गर्भ में ‘एक्स एक्स’ गुणसूत्र के संयोजन से लड़की और ‘एक्स-वाई’ गुणसूत्र के निषेचन से लड़का उत्पन्न होता है। स्त्री के ‘एक्स’ गुणसूत्र में दोषयुक्त जीन की क्षतिपूर्ति अन्य ‘एक्स’ गुणसूत्र के प्रबल जीन से हो जाती है परन्तु नर-गर्भ में ‘एक्स’ गुणसूत्र के दोष बने रहते हैं। इसलिए गंजेपन के जीन पुरुष में अधिक प्रभाव डालते हैं। पुरुषों में नर हॉर्मोन, ऐन्ड्रोजेन की अधिकता बालों की जड़ों को अधिक आघात पहुँचाती है। नपुंसक में गंजापन विकसित नहीं होता। स्त्रियों में नर हॉर्मोन का अभाव होता है।

Read More  सूर्य उदय तथा अस्त होते समय लाल क्यों दिखाई देता है? WikiHow Hindi.

Leave a Reply